@ 14 लड़कियों समेत हिरासत में लिए गए 30 लोग…
हैदराबाद, 27 अक्टूबर 2024 (ए)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक फार्महाउस पर चल रही ड्रग्स पार्टी का पर्दाफाश किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फार्महाउस बीआरएस (तेलंगाना राष्ट समिति) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव के साले राज पाकाला का है। केटी रामाराव तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे
बीआरएस नेता के. कविता के भाई हैं। साइबराबाद की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने शनिवार रात जनवाड़ा में इस फार्महाउस पर छापा मारा।साइबराबाद पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस छापेमारी में 14 लड़कियों समेत 30 लोगों को पकड़ा गया, जिनके ड्रग्स टेस्ट कराए गए। इनमें से एक व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस को फार्महाउस में ड्रग्स सप्लाई के बारे में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान अधिकारियों को भारी मात्रा में विदेशी शराब भी बरामद हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur