@ उनकी जान भी जा सकती थी,पार्टी के पदयात्रा कार्यक्रम में विकासपुरी पहुंचे थे पूर्व सीएम
नई दिल्ली,25 अक्टूबर 2024 (ए)। दिल्ली की सीएम आतिशी ने शुक्रवार शाम को दावा किया कि भाजपा के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा- आज विकासपुरी इलाके में पदयात्रा के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए और उन पर हमला किया। आतिशी ने कहा कि इस हमले में केजरीवाल के साथ कुछ भी हो सकता था। अगर उनके पास हथियार होते तो अरविंद केजरीवाल की जान भी जा सकती थी।
दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा- जब ईडी, सीबीआई और जेल से भी बात नहीं बनी, तो अब भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल पर हमले करवा रहे हैं। अगर केजरीवाल जी को कुछ भी होता है, तो उसके लिए भाजपा सीधे तौर पर जिम्मेदार होगी।
दिल्ली में साल 2025 की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ्र्रक्क जनसंपर्क अभियान चला रही है। दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा निकाल रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur