Breaking News

फिरोजपुर@ नशे की तस्करी करती पकड़ी गई पंजाब की पूर्व महिला एमएलए

Share

@ पुलिसकर्मी पर चढ़ाई गाड़ी
फिरोजपुर, 23 अक्टूबर 2024 (ए)।
पंजाब के फिरोजपुर से स्पेशल टास्क फोर्स ने नशा तस्करी करते हुए पूर्व विधायक सत्कार कौर और उनके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उनके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसके अलावा 28 ग्राम चिट्टा और 1.56 लाख रुपए की ड्रग मनी उनके घर से बरामद हुई है।सूचना ये भी है कि जब एसटीएफ की टीम उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी तब पूर्व विधायक के ड्राइवर ने पुलिस मुलाजिम पर गाड़ी चढ़ा दी। सत्कार कौर 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी। दरअसल, पुलिस को एक सोर्स से सूचना मिली थी कि वह नशे का आदी है। उसे एक औरत नशा बेचने के लिए मजबूर कर रही है। इस दौरान सोर्स ने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग दी थीं। जिसमें नशे की डील को लेकर बातचीत थी। पुलिस ने जांच की तो उसमें सत्कार कौर का नाम सामने आया। इसके बाद 2 मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। इसमें 2 लोगों की भूमिका सामने आई। इसके बाध सोर्स ने पुलिस को कहा कि वह ग्राहक बनकर उनसे नशा मंगवा सकता है। इसके बाद उसने पूर्व विधायक से डील तय की। इस पर पुलिस ने ट्रैप लगाया। बुधवार शाम को सत्कार ड्राइवर के साथ खरड़ के बूथ वाला चौक पर नशे की सप्लाई करने आई तो टीम ने उसे काबू किया गया। इस दौरान सत्कार के ड्राइवर ने पुलिस कर्मचारी के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी। बाद में उन्हें काबू कर लिया गया।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply