Breaking News

कोलकाता@ कोलकाता रेप कांड पीडि़ता के पिता ने अमित शाह से मांगी मदद

Share

कोलकाता,22 अक्टूबर 2024 (ए)।आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना से आहत पीडि़ता के पिता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का अनुरोध किया है। उन्होंने एक पत्र में कहा है कि वह इस मामले में न्याय दिलाने के लिए मंत्री जी से मार्गदर्शन चाहते हैं। पीडि़त पिता ने पत्र में लिखा, हमारी बेटी के साथ जो हुआ है, उससे हम मानसिक रूप से बहुत टूट गए हैं। हम असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर मंत्री जी से बात करना चाहते हैं और इस मामले के कुछ पहलुओं पर चर्चा करना चाहते हैं। इस घटना के बाद पूरे पश्चिम बंगाल में हंगामा मचा हुआ है। राज्य के जूनियर डॉक्टरों ने इस घटना के विरोध में हड़ताल पर चले गए थे। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। पीडि़ता की मां ने भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमित शाह उन्हें समय देंगे। उन्होंने कहा, मैं उन्हें उस मानसिक पीड़ा के बारे में बताऊंगी जो हम अपनी बेटी को अबतक न्याय नहीं मिलने की वजह से महसूस कर रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply