Breaking News

बिलासपुर@ सनकी प्रेमी ने की नाबालिग गर्लफ्र ेंड की हत्या

Share

@चाकू निकालकर बोला तू मेरी नहीं तो किसी की नहीं होगी…
बिलासपुर18 अक्टूबर 2024 (ए)।.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक प्रेमी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला शुकवार सुबह बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस में आरोपी सागर साहू उम्र 18 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों के बीच जमकर विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और नाबालिग लड़की के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिनों से लड़की ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। जिससे युवक काफी गुस्से में था। वह शुक्रवार सुबह लड़की से बात करने उसके घर पर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद लड़के ने जेब से चाकू निकालकर उसके पेट में घोप दिया। अत्यधिक खून बह जाने के कारण लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply