Breaking News

सूरजपुर,@कार्य में लापरवाही बरतने के फल स्वरूप सचिव निलंबित एवं सरपंच के विरुद्ध धारा 40 संस्थित

Share


सूरजपुर,18 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू द्वारा जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत घुमाडांड के सचिव को कार्य में लापरवाही बरतने के फलस्वरुप निलंबित किया गया है एवं सरपंच के विरुद्ध धारा 40 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत घुमाड़ांड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत कराया जा रहा आवास की समीक्षा पर पाया गया कि योजना अंतर्गत आवास स्वीकृति के लिए नियमित शिक्षिका के पति के नाम पर ग्रामसभा से अनुमोदन करते हुए आवास की पात्रता सूची में एक शिक्षिका के पति हैं उनको पात्रता की सूची में रखा गया जो घोर लापरवाही का घोतक है। उक्त प्रकरण की समीक्षा पर लापरवाही बरतने वाले सचिव श्री अनिल कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जनपद पंचायत प्रतापपुर संलग्न किया गया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply