@ पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख कांप जाएगी रूह
बहइराच,16 अक्टूबर 2024 (ए)। बहराइच हिंसा में जान गंवाने वाले रामगोपाल मिश्रा के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने रामगोपाल को गोली मारने से पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की थी। धारदार हथियार से भी हमला किया था। उसके चेहरे, गले और सीने में गोली के करीब 35 छर्रे लगने के
निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जो डिटेल निकलकर सामने आई वो रूह कंपा देने वाली है।सूत्रों के मुताबिक, 22 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की हत्या से पहले उसके साथ जमकर बर्बरता की गई थी। करंट और हैमरेज से मौत होने का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जç¸क्र है। उसकी बॉडी पर 35 छर्रे लगने के निशान हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे भरुआ
कारतूस मारी गई है। सिर, माथे और हाथ पर धारदार हथियार से हमले के भी निशान हैं।
इतना ही नहीं रामगोपाल के पैर के नाखूनों को खींच कर बाहर निकाला गया था। अंगूठे इसकी गवाही दे रहे थे। मारने के लिए उसे करंट भी लगाया गया था। आंखों के पास किसी नुकीली चीज से गहरा घाव किया गया था।
बहराइच जिले की महसी तहसील के महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान आरोपियों ने रामगोपाल को अगवा कर उसकी हत्या को अंजाम दिया था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि रामगोपाल को गोली मारने से पहले जमकर टॉर्चर किया गया था। बताया जा रहा है कि करंट लगने और घावों से ज्यादा खून बहने की वजह से रामगोपाल को ब्रेन हेमरेज हो गया और इसकी वजह से ही मौत हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur