Breaking News

नई दिल्ली@ महाराष्ट्र चुनाव में भूपेश बघेल,टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share

नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2024 (ए)। महाराष्ट्र विधानसभा के होने जा रहे चुनाव में कांग्रेस ने प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। अशोक गहलोत को जी परमेश्वर के साथ मुंबई और कोंकण डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है, जबकि सचिन पायलट और उत्तम कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा डिवीजन का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उमंग सिंघार को विदर्भ (अमरावती और नागपुर) का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं वेस्ट महाराष्ट्र की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और एमबी पाटील को सौंपी गई है, जबकि नॉर्थ महाराष्ट्र में सैयद नासिर हुसैन और अनसूया सीतक्का को सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply