कुसमी,15 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। खेल युवा कल्याण विभाग के द्वारा विकासखंड स्तरीय महिला ऐथेलेटिक खेल का हाईस्कुल मैदान में किया गया आयोजन,दरसल प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेल युवा कल्याण विभाग के द्वारा आने वाले कुछ माह में जिला स्तरीय महिला ऐथेलेटिक खेल का आयोजन कराया जाना है जिसे लेकर कुसमी विकासखंड अंतरर्गत विभिन्न स्कुलों के छात्राओं के चयन के लिय मंगलवार से ऐथेलेटिक खेल जिनमें दौड़,खो-खो,तावा फेक, वॉलीबाल, फुटबाल, रस्साकसी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग सहित अन्य खेल का आयोजन कराया जा रहा है ,विभिन्न खेलों में अच्छे खेलने वाले खिलाडियो का चयन भी किया जा रहा है ताकि विकासखंड स्तर से अच्छी टीम बन सके। कुसमी विकासखंड के विभिन्न स्कुलों में पढ़ने वाली छात्रायें काफी संख्या में कुसमी हाईस्कुल मैदान में ऐथेलेटिक खेल में भाग ली है वही खेल मैदान में पहुचें सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नंद कुमार गुप्ता,शासकीय हाईस्कुल भुलसी के प्रचार्य राजेन्द्र यादव,अशुतोष कुजूर. उमेश गुप्ता,मधेश्वर बढईक,चद्रशेखर राठौर,अनुप जायसवाल,केलेटेसिया कुजूर,सहित अन्य शिक्षक गण छात्राओं के खेल का प्रदर्शन देख कर उनका चयन भी करेंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur