@ जानते हो मेरा बाप कौन है? मुझसे उलझे तो खड़े-खड़े फाड़ दूंगा…
@ मंत्री के बेटे की पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद जुम्लेबाजी…
भोपाल,14 अक्टूबर 2024(ए)। मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल पर कथित रूप से पुलिस से झगड़ने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 9 अक्टूबर की रात की है। घटना का वीडियो वायरल है। जिसमें प्रबल पटेल पुलिसकर्मियों के साथ गुत्थम-गुत्था होता नजर आ रहा है।
मंत्री पटेल का बेटा प्रबल पटेल
मंत्री पटेल का बेटा प्रबल पटेल बिना नंबर की कार चला रहा था। वारदात वाली रात उसकी गाड़ी लेबर चौक पर बुजुर्ग डॉक्टर दंपती की गाड़ी से टकरा गई। आरोप है कि प्रबल ने दंपती से बदसलूकी की। हंगामा होता देख स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
वायरल वीडियो में प्रबल पटेल और उसके साथियों को पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है। बताया जाता है कि जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो प्रबल ने उनसे भी भिड़ने की कोशिश की। वीडियो में यह स्पष्ट दिख रहा है कि प्रबल के व्यवहार से स्थिति और भी बिगड़ गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur