Breaking News

नई दिल्ली@ हर चुनाव में ईवीएम का दुरुपयोग होता रहा है…

Share

नई दिल्ली,13 अक्टूबर 2024 (ए)। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को ईवीएम के दुरुपयोग की बात की और कहा कि हर चुनाव में ऐसा होता रहा है।उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं शुरू से ही यह कहता हुआ आ रहा हूं कि ईवीएम का दुरुपयोग हमेशा से ही होता रहा है। चाहे वो लोकसभा के चुनाव हो या विधानसभा के चुनाव। हर चुनाव में ईवीएम का दुरुपयोग होता रहा है। उन्होंने आगे कहा, मैं हमेशा से ही ईवीएम के खिलाफ बयान देता हुआ आया हूं। मेरे कई बयान आपको याद ही होंगे। मैंने कई दफा इस बातचीत पर बल दिया है कि सभी चुनावों में ईवीएम का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस का जिक्र कर कहा, अब कांग्रेस ने हाल ही के चुनाव में ईवीएम के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply