Breaking News

नई दिल्ली@ बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हमले

Share

@भारत ने जताई गहरी चिंता,
@ बांग्लादेश सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग
नई दिल्ली ,13 अक्टूबर 2024 (ए)।
बांग्लादेश में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान हिंदू मंदिरों और पूजा मंडपों पर हुए हमलों की घटनाओं पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इन हमलों की निंदा की है और बांग्लादेश सरकार से अपने अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ढाका के तांतीबाजार में एक पूजा मंडप पर हुए हमले और सतीखिरा के प्रसिद्ध जेशोरेश्वरी काली मंदिर में सोने के मुकुट की चोरी की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। यह घटनाक्रम मंदिरों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करता है।
बांग्लादेश पुलिस ने इन घटनाओं के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच कर रही है। बांग्लादेश के पुलिस महानिरीक्षक मोइनुल इस्लाम ने आश्वासन दिया है कि जो कोई भी इन अशांति फैलाने वाली गतिविधियों में शामिल होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply