- 23 वर्षों से सामूहिक रूप से मन रहा जिला मुख्यालय में दशहरा
- परंपरागत दशहरा उत्सव में 60 फीट ऊंचे रावण का हुआ दहन


सूरजपुर,13 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। जिला मुख्यालय में विजयादशमी के पर्व पर भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन कर असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में रावण कुम्भकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। वहीं भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के साथ मुख्य समारोह में श्रीराम-रावण का मंचन तथा बाल्मिकी संवाद का सजीव चित्रण व मंचन उारप्रदेश से आये कलाकारों के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे, वनमंडलाधिकारी पंकज कमल,सूरजपुर सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल सहित बड़ी तादाद में जुटे जिलेवासियों को दशहरे की शुभकामनाये देते हुए कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के साथ हमें सामाजिक कुरीतियों से दूर रहना चाहिए। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित आपार जन समूह को संबोधित करते हुए अपनी बातों में कहा कि जिस प्रकार अंधेरे के बाद उजाला आता है, उसी प्रकार अच्छाई से हम बुराई पर विजय हासिल कर सकते हैं। समारोह में सर्व समाज प्रमुख व नगर की सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व प्रमुख भी मंच पर आसीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामकृष्ण ओझा व आभार प्रदर्शन मुकेश गर्ग ने किया। इसके पूर्व सूरजपुर सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन व स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। सनातन काल की परंपरा के अनुरूप दशहरा उत्सव में राम दरबार व रावण सेना व आधारित विशाल व भव्य झांकी अग्रसेन भवन से निकाली गई। झांकी नगर के विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुकेश गर्ग,रितेश गुप्ता,श्रवण जैन,पुनित गुप्ता,आनंद सोनी, शैलेष गोयल, सुरेन्द्र राजवाड़े, शिवम ओझा, अजय सिंह, प्यारे साहू, सत्यनारायण गुप्ता, संदीप जायसवाल हर्ष गोयल सहित समिति के सदस्य सक्रिय थे। वहीं आयोजन में सर्व समाज प्रमुख सहित नगर पालिका के समस्त पार्षद व बड़ी संख्या में सर्व समाज के प्रमुखों में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अमृतलाल गर्ग, सचिव राजेश महलवाला ,साहू संघ के जिलाध्यक्ष जोखन साहू, थलेश्वर साहू ,तोयात्मा राजवाड़े, रामस्वरूप गुप्ता पुखराज जैन सुरेश गुप्ता अनिल गुप्ता ईश्वर चंद गुप्ता रिखब जैन हिमांशु अग्रवाल हिमांशु जैन सहित बड़ी तादाद में सभी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिनका सूरजपुर सेवा समिति ने दुपट्टे से स्वागत व अभिनन्दन भी किया।
सांस्कृति कार्यक्रम व झांकी के प्रदर्शन से स्टेडियम हुआ राममय
उारप्रदेश व अम्बिकापुर से आये सांस्कृतिक कला मंच की टीम ने राम दरबार की भव्य अलौकिक झांकी व राम-रावण युद्ध की मंचन सहित मां काली, शिव-पार्वती, राधे-कृष्ण की अनेक झांकियां व भजन कार्यक्रम से पूरा स्टेडियम राममय की गूंज से सराबोर हो गया।
20 हजार की उपस्थिति
से आयोजक हुए गदगद
दशहरा उत्सव में इस वर्ष भारी भीड़ के कारण आयोजन समिति गदगद रही। लगभग 20 हजार से उपर की भीड़ ने राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ जमकर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया और रावण दहन की परंपरा के साथ बुराईयों का परित्याग करने और समद्धशाली क्षेत्र के निर्माण के संकल्प के साथ दशहरे की बधाई दी।
श्रीराम का तिलक
पूजन कर की आरती
मर्यादा पुरूषोाम श्रीराम का मंचासीन अतिथियों ने तिलक व पूजन कर आरती उतार कर शौर्य के पर्व पर श्रीराम परिवार की परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल की अगुवाई में अतिथियों ने श्रीराम दरबार की की पूजा-अर्चना में शामिल होकर उनकी आरती उतारी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur