Breaking News

नई दिल्ली@ दो अग्निवीरों की मौत से मचा हड़कंप

Share

ट्रेनिंग के दौरान फटा तोप का गोला
नई दिल्ली ,11 अक्टूबर 2024 (ए)।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित आर्टिलरी सेंटर में फायरिंग अभ्यास के दौरान भारतीय फील्ड गन से निकले गोले के फटने से दो अग्निवीरों की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अग्निवीर हैदराबाद से महाराष्ट्र के नासिक के देवलाली में आर्टिलरी स्कूल में प्रशिक्षण के लिए आए थे। सेना ने दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पीटीआई के मुताबिक एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर नासिक रोड इलाके में आर्टिलरी सेंटर में हुई. उन्होंने बताया कि विस्फोट में अग्निवीर गोहिल विश्वराज सिंह (20) और सैफत शिट (21) की मौत हो गई। अग्निवीरों की एक टीम भारतीय फील्ड गन से फायरिंग कर रही थी, तभी एक गोला फट गया। अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल हो गए और उन्हें देवलाली के एमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हवलदार अजीत कुमार की शिकायत के आधार पर देवलाली कैंप पुलिस में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply