Breaking News

लखनऊ@ कांग्रेस के साथ सपा लड़ेगी यूपी में उपचुनाव

Share

अखिलेश ने किया ऐलान
लखनऊ,10 अक्टूबर 2024 (ए)।
सैफई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर पहुंचे. जहां पर उनके द्वारा माल्यार्पण अर्पित करते हुए नम आंखों से उनको याद किया।
अखिलेश यादव अपने पैतृत गांव सैफई में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात की जिसके बाद अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर पहुंचे यहां उनके द्वारा माल्यार्पण अर्पित किया गया। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना सही नहीं है. वहीं उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन जारी रहेगा।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply