Breaking News

नई दिल्ली@ लालू,तेजस्वी और तेजप्रताप यादव को मिली जमानत

Share

नई दिल्ली,07 अक्टूबर 2024 (ए)। लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आरजेडी के प्रमुख लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 1 लाख रुपए के मुचलके के साथ जमानत दे दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए भी कहा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव और मीसा भारती एक ही टेबल पर एक साथ बैठे थे। कोर्ट को बताया गया कि समन की तामील करते हुए सभी आरोपी पेश हुए हैं। सभी आरोपीयों ने जमानत अर्जी दाखिल की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 25 अक्टूबर को होगी।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply