Breaking News

नारायणपुर@ मुठभेड़ में 30 नक्सली मारे गए

Share

नारायणपुर,04 अक्टूबर2024 (ए)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा जिले के बॉर्डर में शुक्रवार को सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों के जवानों ने मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मार गिराया। जानकारी के अनुसार,मारे गए नक्सलियों के पास से जवानों को बड़ी संख्या में ऑटोमैटिक हथियार भी मिले हैं। नक्सलियों के पास एके 47 भी बरामद हुई है। फिलहाल इलाके के सर्चिंग अभियान जारी है। ऑपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं।
नक्सलियों के होने की मिली थी सूचना
एनकाउंटर की पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा में स्थित अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से सुरक्षाबल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
नक्सलियों ने जवानों पर की थी फायरिंग
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोपहर लगभग एक बजे नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने अब तक सात नक्सलियों के शव, एके 47 और एसएलआर समेत कई अन्य हथियार बरामद किये हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सभी जवानों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।
सर्चिंग अभियान के दौरान मिली लाशें
जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ में 2 घंटे से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी। इसके बाद जब फायरिंग पूरी तरह रुकी तो सुरक्षा बल के जवानों ने सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान चलाया तो नक्सलियों के शव बरामद हुए। नक्सलियों के पास से ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों की एक दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जवानों को नक्सलियों की सूचना मिली थी उसके बाद जवानों को नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply