Breaking News

पटना@ बिहार के मुजफ्फरपुर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर बाढ़ के पानी में गिरा

Share

पटना,,02 अक्टूबर 2024 (ए)। कोसी समेत कई नदियों के जलस्तर में भारी वृद्धि के बाद बिहार के कई जिले इस वक्त भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं। बाढ़ के बीच सरकार की ओर से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का हेलीकॉप्टर बाढ़ के पानी में
गिरा है। ये हेलीकॉप्टर यहां बाढ़ राहत के सामान लेकर पहुंचा था। इसी दौरान ये हादसे का शिकार हो गया और पानी में जा गिरा। भारतीय वायुसेना ने भी बिहार में हेलीकॉप्टर हादसे के बारे में जानकारी दी है। वायुसेना ने बताया है कि एक एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर को बिहार के सीतामढी सेक्टर में बाढ़ राहत कार्यों के दौरान एहतियातन लैंडिंग करनी पड़ी। में लैंडिंग करनी पड़ी। हेलीकॉप्टर में दो पायलट सहित तीन कर्मी सवार थे जो सुरक्षित हैं। वायुसेना ने कहा है कि इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply