Breaking News

जांजगीर चांपा@ डांसरों के बीच वर्दी में डांस करते दिखे एएसआई,सस्पेंड

Share


जांजगीर चांपा,01 अक्टूबर 2024(ए)। जांजगीर चांपा जिले में एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार का एक ऑर्क्रेस्टा प्रोग्राम में लड़कियों के साथ वर्दी में ठुमके लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस मामले में उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
एएसआई फूलेश्वर सिंह सिदार जांजगीर चांपा के बिर्रा थाना में पदस्थ है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे वर्दी में लड़कियों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर की रात को ग्राम सोनादह गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन हुआ था। पुलिस की वर्दी में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार यहां पहुंचा और डांस कर रही लड़कियों के साथ स्टेज पर ठुमके लगाए। जांजगीर चांपा के पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply