Breaking News

सूरजपुर@विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता के बारे में दी गई जानकारी

Share


सूरजपुर,30 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू के निर्देशन में ’’स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ अंतर्गत जनपद पंचायत प्रतापपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनगरा में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से स्वच्छाग्रही दीदियों का शारीरिक जांच एवं लड, शुगर, बीपी टेस्ट किया गया, इसके अतिरिक्त अन्य प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी जांच और स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों द्वारा निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया, स्वास्थ्य शिविर में 74 लोगों का जांच कराया गया। साफ सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रेरित किया तथा गंदगी दूर करने के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता शपथ कराया गया।
एसडीएम प्रतापपुर सुश्री ललित भगत द्वारा सचिवों के मध्य संवाद आयोजित किया गया, संवाद में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र निर्माण और संचालन हेतु निर्देश दिया गया। स्वच्छता अभियान अंतर्गत कर्मचारियों द्वारा आईएचएचएल सत्यापन हितग्राहियों के घर जाकर उनको व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए अवगत कराया गया। शौच के लिए घर से बाहर या जंगल में न जाने हेतु प्रेरित किया गया। हितग्राहियों द्वारा हाथी प्रभावित गांव होने से तत्काल शौचालय निर्माण कर रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभाकक्ष में स्वच्छता अभियान अंतर्गत सरपंच सचिवों के मध्य संवाद आयोजित किया गया। जिसमें स्वच्छता के बारे में संदेश दिया गया एवं शपथ दिलाई गई। जनपद पंचायत कार्यालय भैयाथान में जनप्रतिनिधियों/अधिकारी कर्मचारियों तथा ग्रामीण स्वच्छता ग्राही दीदियों के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता शपथ दिलाई गई एवं स्वच्छता के बारे में अवगत कराया गया। इसी प्रकार जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत ग्राम पंचायत कलामांजन में आत्मानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ओडीएफ, ओडीएफ प्लस एवं मिशन लाइफ के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एक पेड़ मां के नाम से वृक्षारोपण कर बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।


Share

Check Also

खड़गवां@ जांच या शिकायतकर्ता से जवाब-तलब? एफएमडी टीकाकरण जांच पर उठे नए सवाल

Share रायपुर से आई जांच समिति के रवैये पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप,फोन पर …

Leave a Reply