Breaking News

चंडीगढ़@ चुनाव से पहले कांग्रेस ने10 नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

Share

चंडीगढ़,30 सितंबर 2024 (ए)।¸ हरियाणा विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। भाजपा ने हाल ही में अपने आठ नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था, वहीं अब कांग्रेस ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
कौन-कौन से नेता हुए निष्कासित?
कांग्रेस की ओर से अनुशासनहीनता के आरोप में जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें चित्रा सरावरा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना शामिल हैं। इस कदम से पहले भी कांग्रेस ने कई बागी नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला था।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply