Breaking News
Lavc57.107.100

बीजापुर,@आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 5 जवान घायल

Share


बीजापुर,29 सितम्बर 2024 (ए)। नक्सलियों एक बार फिर बस्तर में उत्पात मचाने की कोशिश की है। बीजापुर जिले में तर्रेम थाना इलाके में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट से 5 जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जवान चिन्नागेलुर सीआरपीएफ कैंप से डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकले थे। डिमाइनिंग के दौरान आईईडी डिफ्यूज करते वक्त उसमें ब्लास्ट होने से 5 जवानों को सामान्य चोंट आई है।घायल जवानों को मेडिकल कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए बीजापुर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। एसपी बीजापुर इस घटना की पुष्टि की है। घटना रविवार सुबह 7 बजे की आसपास की बताई जा रही है। घायलों में एक असिस्टेंट कमांडेंट, एक इंस्पेक्टर सहित 3 कांस्टेबल शामिल हैं। यह सभी 153 वीं बटालियन के हैं। जानकारी के मुताबिक यह सभी सुबह सर्चिंग ऑपरेशन पर निकले थे।इसी दौरान आईईडी की डिमाइनिंग करने के दौरान यह हादसा हो गया। आईडी ब्लास्ट होने पर पांच जवानों को चोट आई है। यह सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। तर्रेम में प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें बीजापुर रेफर किया गया है। बीजापुर जिले में पिछले सात महीनों से लगातार आईईडी धमाके की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें जवानों को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके बाद सर्चिंग बढ़ा दी गई है।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply