सूरजपुर,25 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल साहू की कुशल मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पूजांजलि भगत सहायक प्राध्यापक के नेतृत्व में महाविद्यालय प्रांगण में 55 वा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि प्रथमेश मानकर यूनिसेफ जिला सलाहकार एवं अमित घोष डीपीओ उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा बाल विवाह जैसी कुरीतियों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं सेविकाओं के समाज के प्रति कर्तव्य से अवगत कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा व्यक्तित्व के विकास एवं समाज कल्याण की बात कही गई। डॉक्टर धनंजय पांडे सहायक अध्यापक ने स्व रचित कविता के द्वारा स्वयं सेविकाओं को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉक्टर विनोद कुमार साहू ,पुनीत गुप्ता दिग्विजय सिंह , रोहित सेठ, डॉक्टर एच सी पांडे एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur