सूरजपुर,17 सितम्बर 2024 (घटती-घटना)। संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता विगत दिवस को जिला- सरगुजा के गांधी स्टेडियम, शा.पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, शा.उ.मा.वि. पुलिस लाईन अम्बिकापुर एवं शा.बालक क्रीड़ा परिसर लालपुर (एम.सी.बी.) के ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर रोहित व्यास एवं राम ललित पटेल जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में सूरजपुर की टीम ने हिस्सा लिया। हैण्डबॉल यू-17 बालक वर्ग विजेता रही। वहीं हैंडबॉल बालिका यू- 17 वर्ग में उपविजेता रही। खो-खो बालिका 14 वर्ष वर्ग की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया तथा खो-खो बालक 14 वर्ष वर्ग में उपविजेता रही।
इस अवसर पर शरदेन्दु कुमार शुक्ल, श्रीमती कौशल्या सिंह, नंदे कुमार सिंह, सिमांचल त्रिपाठी, दया सिंह उईक, रविन्द्र सिंह, श्री शंकर सुवन गोपाल, विमल डुंगडुंग, शीला मजूमदार, शीला जायसवाल, बैजंती माला, सुश्री समीरा केरकेट्टा, माया ध्रुवे, रावेन्द्र वर्मा, श्री राजकुमार, श्रीमती मधुलिका कुजूर, श्रीमती सेलिना मिंज, आशा प्रसाद, राम यादव, सुनयना जायसवाल, बालेन्द्र साहू, भास्कर यादव, श्री संजय सिदार एवं विक्की कुमार उपस्थिति रहा।
Check Also
अम्बिकापुर@जवाहर नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा,विद्यार्थियों ने समझी लोकतंत्र की जमीनी प्रक्रिया
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खलीबा में शुक्रवार को आदर्श …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur