Breaking News

पोर्ट ब्लेयर@श्री विजयपुरम के नाम से जानी जाएगी अंडमान-निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर

Share

पोर्ट ब्लेयर,14 सितंबर 2024 (ए)। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर आज से ‘श्री विजयपुरम’ रखने की घोषणा की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस निर्णय की जानकारी दी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के औपनिवेशिक प्रतीकों से भारत को मुक्त करने के संकल्प का हिस्सा है।
अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा, पोर्ट ब्लेयर का नाम एक औपनिवेशिक धरोहर का प्रतीक था, जबकि ‘श्री विजयपुरम’ नाम हमारे स्वतंत्रता संग्राम में प्राप्त विजय और अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के अद्वितीय योगदान को दर्शाता है।” उन्होंने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह का भारतीय
स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में विशेष स्थान है। यह द्वीप, जो कभी चोल साम्राज्य के नौसेना अड्डे के रूप में कार्य करता था, अब भारत की सुरक्षा और विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार के रूप में उभर रहा है।
यह वही स्थल है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्र भारत में पहली बार तिरंगा फहराया था। यहां की सेलुलर जेल में वीर सावरकर समेत अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कई साल सजा की अवधि बिताई थी।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply