Breaking News

इंदौर@ गुण्डों ने आर्मी अफसरों पर किया हमला

Share

इंदौर,12 सितम्बर 2024 (ए) । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मऊ-मंडलेश्वर रोड पर भारतीय सेना के दो अफसरों पर हमला किया गया और उनकी एक महिला मित्र के साथ बलात्कार हुआ। यह घटना बुधवार रात लगभग 2 बजे की है, जब सेना के जवान और उनकी दो महिला मित्र पिकनिक के लिए गए थे। पुलिस के अनुसार, 6-7 अज्ञात हमलावर अचानक पहुंचे और अफसरों के साथ मारपीट कर एक महिला मित्र को बंधक बना लिया।
हथियार की नोक पर फिरौती की मांग
हमलावरों ने एक अफसर और महिला मित्र को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और दूसरे अफसर से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। हालांकि, अफसर अपने सीनियर अधिकारियों को सूचित करने में सफल रहा, जिन्होंने तुरंत पुलिस को अलर्ट किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे।
मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि
घटना के बाद, दोनों अफसरों और उनकी महिला मित्रों को मऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच के बाद यह पुष्टि हुई कि एक महिला के साथ बलात्कार हुआ है। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश पैदा कर दिया है, और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply