@ पत्रकारिता लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का दर्जा क्या खो चुकी?
@ क्या अब स्वतंत्र लेखन की पत्रकारिता में मनाही?
@ स्पष्ट कीजिए माननीय प्रधानमंत्री जी,भारत सरकार…
@ स्पष्ट कीजिए माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन…
@ स्पष्ट कीजिए माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन…
@ गृहमंत्री जी भारत सरकार क्या छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को लेकर खबर प्रकाशन पर होगी समाचार पत्र पर कार्यवाही…
अम्बिकापुर,02 जुलाई 2024 (घटती-घटना)।तुगलकी फरमान के विरूद्ध कलमबंद अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के विभाग जनसंपर्क के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल के विभाग से संबंधित समाचारों के प्रकाशन पर जनसंपर्क संचनालय के आयुक्त सह संचालक आईपीएस श्री मयंक श्रीवास्तव के मौखिक आदेश पर घटती-घटना के शासकीय विज्ञापन पर रोक लगाकर दबाव बनाने से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के मूलभूत हक पर कुठाराघात के विरूद्ध कलमबंद अभियान का तीसरा दिवस…?
@क्या छापें माननीय मुख्यमंत्री जी?
@ क्या छापें स्वास्थ्य मंत्री जी ?
@ क्या छापें आयुक्त सहसंचालक आईपीएस मयंक श्रीवास्तव जी?
@ देश के माननीय प्रधानमंत्री से भी सवाल…क्या भ्रष्टाचार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ की प्रदेश सरकार के खिलाफ समाचार लिखना है अपराध?
@ क्या भ्रष्टाचार का मामला वहीं होगा दर्ज जहां होगी भाजपा से इतर दल की सरकार?
@ क्या भाजपा के भ्रष्टाचारी नेता इसलिए हैं पाक-साफ क्योंकि वह हैं भाजपा के पदाधिकारी?



घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur