Breaking News

नोएडा@फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश

Share


नोएडा,29 जून 2024(ए)।
नोएडा के थाना सेक्टर-142 पुलिस ने शनिवार को फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 73 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 40 पुरुष कर्मचारी और 33 महिला कर्मचारी शामिल हैं। इस गिरोह के चार अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में ज्यादातर मणिपुर और नागालैंड के रहने वाले युवक युवतियां हैं। इस कॉल सेंटर के जरिए ये लोग यूएस बेस्ड नागरिकों के उनके सोशल सिक्योरिटी नंबर से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी कर उनके साथ ठगी किया करते थे। अब तक ये लोग करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply