Breaking News

हावेरी (कर्नाटक)@तीर्थयात्रियों से भरी मिनी बस की ट्रक से जोरदार भिड़ंत,13 लोगों की मौत

Share


हावेरी (कर्नाटक), 28 जून 2024(ए)।
कर्नाटक के हावेरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 13 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पीडि़त शिवमोगा के रहने वाले थे और देवी यल्लम्मा के दर्शन के लिए तीर्थयात्रा के बाद बेलगावी जिले के सवादट्टी से लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि बस के चालक को नींद आ गई थी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।


Share

Check Also

कोलकाता@चुनाव आयोग ने बदले आईएसएफ-एजेयूपी के चुनाव चिह्न…नौशाद को ‘अलमारी’ और हुमायूं को ‘टेबल’

Share कोलकाता,19 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ फ्रीज होने के बाद, …

Leave a Reply