Breaking News

रांची@हेमंत सोरेन 5 महीने बाद जेल से बाहर आया

Share


रांची,28 जून 2024 (ए)।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा
कर दिया गया।
जैसे ही सोरेन जेल से बाहर निकले, बाहर इंतजार में खड़े बड़ी संख्या में झामुमो समर्थक हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे लगाने लगे। 13 जून को, सोरेन के वकील और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एसवी राजू की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।
जेल से बाहर निकलने के बाद संवादाताओं से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा, “मुझे 5 महीने तक सलाखों के पीछे रखा गया… हम देख रहे हैं कि न्यायिक प्रक्रिया में दिन या महीने नहीं बल्कि सालों लग रहे हैं…आज,यह पूरे देश के लिए एक संदेश है कि कैसे हमारे खिलाफ साजिश रची गई थी… हमने जो लड़ाई शुरू की और जो संकल्प हमने लिए, हम उन्हें पूरा करने के लिए काम करेंगे।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply