Breaking News

दिल्ली/रायपुर@फूलो देवी नेताम संसद में बेहोश हुई

Share


नीट मुद्दे पर कर रही थी प्रदर्शन
दिल्ली/रायपुर,28 जून 2024 (ए)
। कांग्रेस पार्टी की राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम को चक्कर आने के बाद संसद से एम्बुलेंस में ले जाया गया। वे नीट मुद्दे पर सदन के वेल में प्रदर्शन कर रही थीं, तभी यह घटना हुई। उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। खबर है कि हंगामे के बीच फूलो देवी की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। साथी सांसदों ने फूलो देवी को संभाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाई। संसद परिसर में फूलो देवी को लेकर जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें आगे आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल भी बैठी दिख रही हैं।
फूलो देवी नेताम छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके की रहने वाली हैं और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं. वे छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply