यौन शोषण और उत्पीड़न का आरोप
बंगलूरू,25 जून 2024 (ए)। कई महिलाओं के यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपों में घिरे जनता दल सेक्युलर (जेडी-एस) के पूर्व सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल उन पर एक और एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह एफआईएआर यौन शोषण और आपराधिक धमकी देने को लेकर की गई है।
एफआईआर में
तीन लोगों के नाम
एफआईआर में कुल मिलाकर तीन लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें हासन से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रीतम गौड़ा का नाम भी शामिल है। गौड़ा पर प्रज्ज्वल द्वारा पीडç¸ता के यौन शोषण के दौरान खींची गई तस्वीरों को साझा करने का आरोप है। इस नई एफआईआर के साथ प्रज्ज्वल पर अब तक कुल चार मामले दर्ज हो गए हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा ‘प्रज्ज्वल के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक नया मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में पूर्व भाजपा विधायक प्रीतम गौड़ा का नाम भी शामिल है। भारतीय दंड संहिता की धारा 355 ए (यौन उत्पीड़न), 354 बी (गलत इरादे से महिला पर हमला), 354 डी (पीछा करना), 506 (आपराधिक धमकी) और 66 ई के तहत मामला दर्ज किया गया है।’
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur