सुरजपुर 22 जून 2024 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी के उनके रायपुर स्थित निवास में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोग पहुंचे थे,इन्होंने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें कई सरकारी योजनाओं में शामिल किया जाए, सरकार भर्तीयों में भी इस वर्ग का ध्यान रखा जाए।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने दिया आश्वासन ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी से कहा कि उन्हें भी महतारी वंदन योजना की तरह सहायता धनराशि का लाभ मिलना चाहिए। साथ ही उनहोंने कई सरकारी भर्तियों पर इन्हें शामिल करने की मांग की है ढ्ढ इस पर मंत्री जी ने कहा कि वे जल्द से जल्द उनकी समस्याओं को माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष रखेंगी और जल्द से जल्द इनके समस्याओं का निराकरण विष्णु के सुशासन में होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur