भोपाल,19 जून 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया था। इसे लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान भोपाल में मुख्यमंत्री एक सरकारी स्कूल में पहुंचे थे तो अन्य जगहों पर मंत्री और स्थानीय प्रतिनिधि पहुंचे थे। इसी कड़ी में धार जिले के एक स्कूल में केंद्र की मोदी सरकार में राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर पहुंची थीं। स्कूल चलें हम अभियान के तहत वह सरकारी स्कूल के बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लिख रही थीं। जिससे वह सही से इसे नहीं लिख पाई हैं।
मंत्री सावित्री ठाकुर का वीडियो वायरल
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य
मंत्री सावित्री ठाकुर धार लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहली बार केंद्र में मंत्री बनी हैं। धार जिले के ब्रह्माकुंड स्कूल में वह स्कूली बच्चों का स्वागत करने पहुंची थीं। दाखिले बाद के पहली बार ये बच्चे स्कूल पहुंचे थे। इसे लेकर स्कूलों में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था। बेटी को स्कूल तक लाने के लिए मैडम मंत्री स्कूल बोर्ड पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लिखने गईं। लेकिन, उन्होंने- बेढी पडाओ बच्चाव लिख दिया। शपथ-पत्र के मुताबिक मंत्री सावित्री ठाकुर 12वीं पास हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur