सीबीआई ने कहा- बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिल रहीं हड्डियां..
फोरेंसिक एक्सपर्ट की गवाही से हुआ खुलासा…
मुंबई,15 जून 2024 (ए)। शीना बोरा हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। 2012 में रायगढ़ के पेन गांव के जंगल से जब्त की गई जिन हड्डियों को सीबीआई ने शीना बोरा के अवशेष बताया था, वो अब लापता हैं। हड्डियों को जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया था। मुंबई की स्पेशल कोर्ट में सीबीआई ने बताया कि बहुत ढूंढने के बावजूद भी ये हड्डियां नहीं मिल रही हैं।दरअसल, आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना बोरा की 2012 में गला घोंटकर हत्या की गई थी। आरोप है कि इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय के साथ मिलकर शीना की हत्या की थी। इसके बाद उन्होंने शव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेन गांव के जंगल ले जाकर जला दिया था।पुलिस ने पेन गांव से 2012 में कुछ हड्डियां जब्त की थीं। जांच में पता चला था कि हड्डियां किसी जानवर की नहीं, बल्की इंसानी हैं। 3 साल तक हत्याकांड के बारे में किसी को पता नहीं चला था। 2015 में एक अन्य केस में पुलिस ने इंद्राणी के ड्राइवर राय को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसने शीना बोरा की हत्या का खुलासा किया।केस की जांच कर रही ष्टख्ढ्ढ ने 2015 में फिर से जंगल से कुछ अवशेष इकट्ठा किए। सीबीआई ने इन अवशेषों को जांच के लिए एम्स दिल्ली भेजा। सीबीआई इन अवशेष को 2012 में मिली हड्डियों के साथ मिलान करना चाहती थी। 2012 जब्त की गई हड्डियों के गुम होने की बात जेजे अस्पताल की फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जेबा खान की गवाही के दौरान सामने आई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur