Breaking News

नागपुर@विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुई भीषण ब्लास्ट

Share


नागपुर,13 जून 2024 (ए)।
महाराष्ट्र के नागपुर शहर के पास एक विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार को धमाका हो गया। फैक्ट्री में विस्फोट के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना नागपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुई। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट दोपहर करीब 1ः00 बजे उस समय हुआ, जब श्रमिक विस्फोटक सामग्री पैक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने कहा, इस घटना में करीब 4-5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हमारी जांच जारी है। हमारी टीम, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply