,
जहर फैलने से हुई मौत
प्रतापपुर-के भेडि़या पंचायत का मामला
- संवाददाता –
प्रतापपुर,08 जून 2024 (घटती-घटना)।प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भेडि़या के युवक को सांप ने काटा तो युवक ने भी डंडा कैरेट सबसे जहरीला सांप के सिर को मुंह से काटकर सांप के धड़ को अलग कर दिया और मुंडी को चबा गया।
यह घटना सुनते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई हालांकि सांप के काटते ही आधा घंटा के बाद युवक ने दम तोड़ दिया जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।
रेवटी थाना क्षेत्र अंतर्गत यह सनसनीखेज मामला सामने आया है परिजनों ने बताया कि जमीन में सो रहे युवक को जहरीले डंडा करैत सांप ने काट लिया इसके बाद युवक ने सांप को पकड़ा और उसका सर चबा गया बस फिर क्या था कुछ ही देर में युवक ने भी तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।
पता नहीं ऐसा क्या हुआ की सांप के काटने के बाद युवक ने भी सांप को बेरहमी से सर को धड़ से अलग कर दिया।
मौके पर सांप का सर चबाने से उसके मुंह में भी जहर फैल गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई
क्षेत्र में तरह-तरह की मान्यता है की सांप के काटने के बाद में बहुत सारे लोगों ने सांप को टैक्सी में बाल्टी में प्लास्टिक में भरकर अस्पताल तक लाए हैं कई बार तो सांप को काटने के बाद में लोगों ने भी सांप को जहर न फैले इसके कारण से बंदी बनाकर रखते हैं और तंत्र-मंत्र भी करते हैं मगर इस तरह का घटना बहुत ही काम ही सुनने के लिए मिलता है कि सांप ने जिस व्यक्ति को काटा हो वह व्यक्ति या तो गुस्से में या तो मान्यता के अनुसार सांप को ही मुंह से कटकर चबा डाला
माना जाता है कि भारत का सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा के बाद में दूसरे स्थान पर छाीसगढ़ का यह सबसे जहरीला चींटी के बराबर काटने वाला सांप डंडा करेंट इसको माना जाता है। इस सांप का काटने के बाद में अस्पताल नहीं पहुंचने पर सही उपचार नहीं मिलने पर आधा घंटा के अंदर में सांप काटने वाले की जान चली जाती है सबसे जहरीला सांप जिसमें हीमोटोएक्सइन नमक जहर पाया जाता है यह सांप के काटने के बाद तत्काल उपचार नहीं मिलने से किसी भी व्यक्ति की या हाथी की भी मौत हो सकती है बहुत ही जहरीला यह सांप शर्मीला स्वभाव का होता है तथा इसके सबसे जहर नुमा विषदंत काटते के साथ चींटी के समान सी चुभन होने वाली होती है।
हालांकि पुलिस ने भी इस मामले का जांच करते हुए परिजनों के बताएं अनुसार मामला पंजीबद्ध कर लिया है जहां पुलिस सहित ग्रामीण इस मामला का खुलासा होने के साथ ही क्षेत्र में खलबली मच गई वही इस युवक के जान जान से काफी लोग दुखी हैं।
तथा सांप काटने जैसी इस हैरत अंग्रेज कारनामा काफी तेज गति पर सोशल मीडिया पर भी फैल रही है जो सुर्खियों में बनी हुई है बगल में सर काटे सांप और मृत्यु पड़ा जवान युवक का शौक देखकर लोगों में तरह-तरह का कुतूहल एवं चर्चा फैला हुआ है।
मृत्यु का कारण सही समय पर अस्पताल न पहुंचना तथा सांप ने एक बार कटा उसके बाद कर के सिर में जहर होता है जिसको युवक ने चबा डाला जिससे और भी जहर उसके शरीर में तेज गति से फैल गया।
हालांकि पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने सव को परिजनों को सौंप दिया है।
जिसकी अभी तक किसी प्रकार का खुलासा नहीं हो पाया है डॉक्टर ने बताया कि शरीर के अंदरूनी हिस्से को लैब में भेजा गया है।
ज्ञात की प्रतापपुर विकासखंड में सबसे अधिक इन दिनों निकलने वाला साप या तो डंडा कैरेट या गाहुवन नाग सांप सबसे अधिक निकलते हैं जो सर्प सबसे ज्यादा विषैला होते हैं मगर डंडा करें इसका काटने का खबर सबसे ज्यादा आता है क्योंकि शराब के नशे में भी ग्रामीण चूर होते हैं और कहीं भी अंधेरे में सो जाते हैं जिसका फायदा उठाकर सांप घरों में घुसकर लोगों को डस लेता है।
ग्रामीणों को माने तो युवक ने गुस्से से अपने जान जाते हुए देखा उसे सांप को भी जिंदा नहीं छोड़ा- मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कोमा नेताम उम्र 32 वर्ष ग्राम पंचायत भेडि़या प्रतापपुर लॉक क्षेत्र का रहने वाला था बताया जा रहा है कि रात को वह अपने घर के अंदर सो रहा था क्षेत्र में हो रहे आंधी तूफान और बारिश से ऊमस क्षेत्र में बढ़ गई है गर्मी लगने के कारण व घर के आंगन में चटाई बिछाकर जमीन में सो गया इस दौरान जहरीला सांप डंडा करैत ने युवक को काट लिया सांप के काटने पर युवक की नींद खुल गई तब युवक ने सांप को देखा और पकड़ा और उसका सर चबा लिया युवक को जिस जगह पर सांप ने काटा था उसे जगह पर उसने लड से चीरा लगाकर खून भी निकलने का प्रयास किया परिजनों ने बताया कि हल्ला-गुल्ला शोर शराबे के बाद मौके पर काफी संख्या में परिजन एवं पड़ोसी उठ गए।

घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur