Breaking News

बेंगलुरु@कर्नाटक जनजातीय निगम घोटाले में भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

Share


बेंगलुरु,08 जून 2024 (ए)।
महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम के करोड़ों रुपये के गबन के मामले में कर्नाटक भाजपा ने शनिवार को सीबीआई जांच की मांग कीसोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कर्नाटक भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और पार्टी के अन्य नेता इस घोटाले में शामिल हैं. भाजपा ने कहा, कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों से जुड़े मामले की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के तहत गठित एसआईटी द्वारा करना असंभव है. ऐसे में सीएम सिद्दारमैया को इस्तीफा देकर मामले की जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए.
आगे कहा, मामले में आठवें आरोपी ने कहा है कि जांच सही दिशा में आगे नहीं बढ़ रही है. आरोपी ने अदालत में दायर याचिका में दावा किया है कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने बोर्ड के चेयरमैन, कांग्रेस विधायक बसवराज दद्दल के साथ उनकी बातचीत की आडियो को जब्त कर लिया है. आरोपी को अब सबूत नष्ट होने की आशंका है, और उसने अदालत से इसकी एक प्रति प्राप्त करने की गुहार लगाई है.
भाजपा ने कहा, आरोपी ने अदालत से यह भी अपील की है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री शरण प्रकाश पाटिल के कार्यालय और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के परिसर में रिकॉर्ड किए गए सबूत को भी नष्ट किया जा सकता है. आठवें आरोपी ने याचिका में यह भी कहा है कि असली दोषियों को बचाने के लिए उसे फंसाया गया है.


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply