प्रतापपुर,04 जून 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर बीते शाम तेज हवा आंधी तूफान से जहां जनजीवन क्षेत्र में अस्त-व्यस्त हो गया वहीं तेज हवा-आंधी-तूफान के कारण घर के बाहर बैठी महिला के ऊपर में पेड़ का डंगाल गिर जाने के कारण कोमा में चली गई। इलाज के दौरान हुई मौत। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 1 में बीते शाम घर के बाहर बैठी तारा देवी कश्यप उम्र 60 वर्ष पति स्वर्गीय शिव शंकर कश्यप दाढ़ी बाबा के धर्मपत्नी के ऊपर तेज हवा तूफान के कारण पेड़ का डंगल गिर जाने के करण ब्रेन में खून जम जाने से जहां वह कोमा में चली गई । मामला को गंभीर देखते हुए महिला को जिला चिकित्सालय अंबिकापुर रेफर कर दिया गया जहां पूरी रात इलाज के दौरान दोपहर में मौत हो गई। जिसकी खबर मिलते ही प्रतापपुर क्षेत्र में शोक का माहौल फैल गया। अचानक से हुए इस घटना से लोगों के बिच काफी दुख एवं समताप्त व्याप्त है। खबर पाते ही भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमर पड़ा इस घटना से जहां लोक प्राकृतिक को दोष दे रहे हैं वही असामयिक मृत्यु के कारण नगर शोक में डूबा हुआ है । जिनका अंतिम संस्कार आज देर शाम तक स्थानीय बाकी नदी में कर दिया जाएगा। वही सोशल मीडिया के माध्यम से भी भाजपा एवं कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता स्थानीय नागरिक व् पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह ने श्रद्धांजलि दिया । प्रतापपुर व्यापारी सेवा संघ प्रमुख राजेश गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष कंचन सोनी सहित भारी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित किए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur