सुकमा,03 जून 2024 (ए)। सुकमा जिले में ग्रामीण इलाके में लगे एक मेले में पुलिस के जवान की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीती रात गादीरास थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जानकारी मिली है कि लक्ष्मण सोढ़ी गांव में आयोजित मेले में गए थे, उसी समय कुछ लोगों ने उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गादीरास थाने का एक दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया, “घटना जिस तरीके से घटी है,उसे देखते हुए आशंका है कि इसे नक्सलियों के छोटे दल ने अंजाम दिया है। हालांकि, व्यक्तिगत दुश्मनी सहित सभी संभावित कोणों से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं तथा हमलावरों की खोज शुरू कर दी गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur