Breaking News

श्रीनगर@जम्मू कश्मीर में तीर्थयात्रा के दौरान दर्दनाक बस हादसा

Share


श्रीनगर,30 मई 2024 (ए)। जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 2२ लोगों की मौत हो गई। 6८ लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। सभी हाथरस से शिव खोड़ी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।
इधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।
राष्ट्रपति मुर्मू व प्रधानमंत्री मोदी ने भी दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा, जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
6 महीने पहले भी ऐसा हादसा हुआ था…
15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और स्ष्ठक्रस्न की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था।
बस बुरी तरह डैमेज हो गई थी इसलिए इसे काटकर डेड बॉडी और घायलों को बाहर निकालना पड़ा था। घायलों को किश्तवाड़ जिला अस्पताल और डोडा के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। कुछ लोगों को जम्मू एयरलिफ्ट किया गया था।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply