Breaking News

बीजापुर@33 नक्सलियों ने डीआईजी आईजी के सामने डाले हथियार

Share


बीजापुर,25 मई 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 33 नक्सलियों के आत्मसर्पण करने की खबर सामने आई है। इन सभी ने सीआरपीएफ डीआईजी, आईजी के सामने सरेंडर किया है। बता दें कि ये सभी गंगालूर क्षेत्र के जनताना सरकार के बताए जा रहे हैं। वहीं, आत्मसमर्पण करने के दौरान इन्होंने हार्डकोर नक्सलियों पर दबाव और प्रताçड़त करने का आरोप भी लगाया है। कोंटा में एनकाउंटर जारी कोन्टा के किद्रेलपाड़ इलाक¸े में डीआरजी जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ चल रही है । जवान,नक्सलियों की फ़ायरिंग मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं ।अब भी मौक¸े पर रूक रूक कर मुठभेड़ जारी है। कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है ।नक्सलियों के 26 मई को बंद के आह्वान से पहले सुरक्षाबलों ने आपरेशन तेज किया है ।एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply