Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,25 मई 2024 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने 24 मई को गांधीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताई थी कि थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी आशिश आनंद बड़ा ने शादी का झांसा देकर पीडि़ता से बलात्कार करता था। इसके बाद वह शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आशीष आनंद बड़ा (34) निवासी गढ़हापारा मोनिकानगर बिशुनपुर थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह, उप निरीक्षक रश्मि सिंह, महिला आरक्षक तेजश्वरी राजवाड़े, आरक्षक सतीश चौहान, ऋषभ सिंह, संजीव पाण्डेय शामिल रहे।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply