Breaking News

कोलकाता,@विदेशी सांसद की हत्या

Share


महिला पर कसा शिकंजा,हनीट्रैप में फंसाया?


कोलकाता, 24 मई 2024(ए)।
कोलकाता में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सांसद की हत्या में उनके बचपन के दोस्त की साजिश से लेकर पांच करोड़ की सुपारी और हनीट्रैप तक का एंगल सामने आ चुका है। अब खबर है कि बांग्लादेश पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। कहा जा रहा है कि हो सकता है कि इसी महिला के जरिए सांसद को हनीट्रैप किया गया था। इस महिला का नाम शिलांती रहमान है, जो बांग्लादेश की नागरिक है। बांग्लादेश पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, शिलांती इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड अकतारुजमां शाहीन की प्रेमिका है। जिस समय सांसद अनवारुल की हत्या की गई। वह कोलकाता में ही थी और 15 मई को इस हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध हत्यारे अमानुल्लाह अमान के साथ ढाका लौट गई थी।.


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply