Breaking News

कोरबा@किराए पर बैंक खाता,एटीएम किसी भी भरोसे एवं अनजान को ना देने की…कि अपील

Share

कोरबा,23 मई 2024 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने / खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर पुलिस के द्वारा सट्टा संचालन करने वाले एवं उसके साथियों को पकड़ा गया है। पकड़ने के पश्चात पुलिस एवं साइबर सेल के द्वारा सटोरियों के बैंक खातों का विश्लेषण किया गया। विश्लेषण में यह पाया गया की सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों को लोगों के द्वारा किराए पर उपलध कराया जाता था जिस पर सटोरियों के द्वारा उसे बैंक खातों का गलत तरीके से पैसे का लेनदेन किया जा रहा था। उन सब 142 विभिन्न बैंक खातों को साइबर सेल एवं पुलिस के द्वारा उन सभी बैंक खातों की जानकारी बैंकों से प्राप्त कर उसमें विश्लेषण किया गया । उन सभी बैंक खातों में लगभग 140 करोड़ का ट्रांजैक्शन हुआ था एवं उन सभी बैंक खातों को फ्रिज कराया गया । सभी बैंक खातों में लगभग 40 लाख रुपए को पुलिस के द्वारा होल्ड कराया गया। टीम के द्वारा खातों का बारीकी से विश्लेषण अभी और किया जा रहा है।
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से यह अपील करती है कि अपने किसी भरोसे के आदमी को अपने बैंक खातों को इस्तेमाल करने के लिए एटीएम पासबुक, चेक को किसी को ना दे और ना ही किसी को किराए एवं किसी अनजान व्यक्ति को अपने बैंक खातों की जानकारी ना दें अगर उन खातों का किसी अपराध में उपयोग होता है तो पुलिस के द्वारा उन खाताधारकों के ऊपर कठोर कार्यवाही किया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में मिली 1965 की हस्तलिखित पत्रिका उदगार की दुर्लभ पाण्डुलिपि

Share अम्बिकापुर ,01 मई 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के गोधनपुर क्षेत्र में हस्तलिखित मासिक पत्रिका उदगार …

Leave a Reply