सीएम सरमा बोले- यह हिंदुओं का भारत है, जो टकराएगा वह यमराज के घर पहुंच जाएगा
डिब्रूगढ़,19 मई 2024 (ए)। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने सीवान के रघुनाथपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सरमा के निशाने पर पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस रही। सरमा ने कहा कि यह लालू प्रसाद यादव का भारत नहीं है। यह पीएम मोदी का भारत है, यह हमारा भारत है, यह हिंदुओं का भारत है और जो भी इस नए भारत से टकराएगा, वह यमराज के घर पहुंच जाएगा। वहीं सरमा ने मदरसों की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम मुल्ला पैदा करने वाली दुकानें बंद कर देंगे और मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, मोदी को 400 सीटें दीजिए, समान नागरिक संहिता आएगी और हम चार शादी करने की दुकान बंद कर देंगेज् ठीक वैसे ही जैसे हमने अपने यहां खत्म किया था। सरमा ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार 400 सीटों के साथ सत्ता में लौटती है तो वह समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लाएगी और चार बार शादी करने के धंधे को खत्म कर देगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur