Breaking News

नई दिल्ली@मैट्रो में लड़की ने किया सेक्सी डांस

Share


नई दिल्ली,19 मई 2024 (ए)। दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, एक लड़की के दो-दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों में वह अश्लील डांस करती नजर आ रही है। पहले वीडियो में वह एक भोजपुरी और दूसरे में एक हिंदी गाने पर नाच रही है। लड़की लेडीज कोच में है। वह एक जगह से दूसरी जगह दौड़ती हुई डांस के अश्लील स्टेप कर रही है। कोच में अन्य महिलाएं भी मौजूद हैं।
कुछ ही समय पहले मेट्रो के अंदर अश्लील तरीके से होली खेलने वाली दो लड़कियों का वीडियो सामने आया था। पुलिस ने उन पर ऐक्शन भी लिया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। ऐसे में अब दो और नए वीडियो सामने आए हैं। वायरल हो रही लड़की क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहने हुए है। पहले वीडियो में वह दौड़ती हुई एक महिला के पास जाकर अश्लील डांस करने लगती है। वह महिला उसे देखकर काफी हैरान नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह पूरे कोच में घूम-घूम कर नाच रही है। इस दौरान कोच में अन्य महिलाएं भी बैठी हैं जो उसे देखकर इग्नोर कर रही हैं। कुछ महिलाएं हंसती हुई भी दिखती हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply