सूरजपुर,18 मई 2024 (घटती-घटना)। जिले में संचालित 04 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु कुल 240 सीटों की पूर्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता था। दिनांक 18. दिन-शनिवार को जिले के 09 परीक्षा केन्द्रो में प्रातः 10.00 से 12.00 तक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था
इस संबंध प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ने बताया कि कुल 1992 विद्यार्थी शामिल हुए। एकलव्य विद्यालय चयन परीक्षा का सफल आयोजन एवं निगरानी हेतु कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में तहसीलदार एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया था। चयन परीक्षा का निरीक्षण आदिम जति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों द्वारा भी किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur