Breaking News

सूरजपुर@छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या

Share


सूरजपुर,12 मई 2024 (घटती-घटना)।सूरजपुर जिले के जयनगर थाना अंतर्गत कक्षा 12 वीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या से पूर्व युवक ने अपने मोबाइल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी ऑन रखी थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी अनुसार जयनगर थानांतर्गत ग्राम महावीरपुर के अजिरमा निवासी अखिलेश ठाकुर 17 वर्ष का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। वह युवती के साथ घर से भागना चाहता था,लेकिन उसने मना कर दिया। युवती दूसरे जाति की थी और वह आगे पढ़ना चाहती थी,मना करने क्षुध हो अखिलेश ने फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो फंदे से उतारकर अंबिकापुर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शाम को जब पुलिस ने युवक के मोबाइल की जांच की तो खुदकुशी का वीडियो सामने आया। मृतक ने मरने से पूर्व फांसी लगाने का पूरा वीडियो रिकार्ड ऑन कर किया है।
भाइयों में सबसे छोटा था मृतक
मृतक अखिलेश अजिरमा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना को लेकर पुलिस ने पिता गोपी ठाकुर और परिवारजनों से भी पूछताछ करेगी।
जांच में जुटी है पुलिस
जयनगर थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे ने बताया कि अन्य माध्यमों से जानकारी जयनगर पुलिस को मिली है। मर्ग अंबिकापुर के गांधीनगर थाने में कायम हुआ है। मर्ग डायरी नहीं पहुंची है, जिसके कारण जयनगर पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं है। मर्ग डायरी मिलने के बाद मामले में जांच आगे बढ़ेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@गरज-चमक के साथ बारिश के आसार,तेज हवाओं की चेतावनी

Share 27 से 30 अप्रैल के बीच बदलेगा मौसम…बिजली गिरने का खतरा,तापमान में गिरावट के …

Leave a Reply