Breaking News

बीजापुर@पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Share


पीडिया के जंगलों में सुबह से जारी मुठभेड़ ख़त्म, सीएम साय ने की पुष्टि
बीजापुर,10 मई 2024 (ए)। गंगालूर थाना क्षेत्र स्थित पीडिया के जंगलों में 11 घंटों से जारी मुठभेड़ में पुलिस ने एक दर्जन नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। सीएम विष्णु देव साय ने पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों और जवानों के बीच जारी मुठभेड़ समाप्त हो गई है। एंटी नक्सल ऑपरेशन पर बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा से डीआजी, एसटीएफ, कोबरा और सीआरपीएफ के करीब 1200 जवान निकले हैं। बड़े नक्सल लीडर्स की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। गंगालूर थाना क्षेत्र के पीडिया के जंगलों में 11 घंटों से मुठभेड़ जारी है. एनकाउंटर पर बस्तर आईजी, डीआईजी समेत तीन जिलों के एसपी नजर जमाए हुए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ शिक्षक दिवस पर अनिता मंदिलवार ‘सपना’ को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान

Share राष्ट्रीय शिक्षक संगोष्ठी में 107 शिक्षकों का चयन,साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान …

Leave a Reply